चेहरे पर इस्तेमाल करे ये पांच चीजे कभी नही होगी कील मुँहासे 

चेहरे पर इस्तेमाल करे ये पांच चीजे कभी नही होगी कील मुँहासे

आज के समय में हमारे अधिक मसालेदार और तली हुई चीजों को खाने की वजह से हमारे चेहरे पर दाग धब्बे हो जाते हैं जिसकी वजह से उनकी सुंदरता कम होने लगती है।


ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनके शरीर में विषैले पदार्थों की संख्या बढ़ने लगती है जिसकी वजह से उनका ब्लड अच्छी तरह से साफ नहीं होता है और इस समस्या से जूझना पड़ता है इससे आज हम आपको पांच ऐसी चीजों के सेवन के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करके अपने चेहरे के दाग धब्बे और मुहांसे की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।


नींबू का रस


नींबू के रस का सेवन करने से शरीर का एसिड बेस्ट बाहर निकल जाता है। इससे लिवर की सफाई होती है। और खून में जमी गंदगी भी दूर हो जाती है। इससे त्वचा पर प्राकृतिक चमक और निखार आता है।


जैतून का तेल


जैतून का तेल चेहरे पर लगाकर मालिश करने से चेहरे के पोर्स ब्लॉक नहीं होते हैं। इससे चेहरे पर एक्ने की समस्या नहीं होती है।


लहसुन


लहसुन का सेवन करने से शरीर में संक्रमण होने का खतरा कम हो जाता है। और शरीर के गंदे बैक्टीरिया और वायरस खत्म हो जाते हैं। लहसुन का सेवन करने से चेहरे पर पिंपल्स की समस्या दूर हो जाती है।


रसभरी


रसभरी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इसके अलावा रसभरी में पाए जाने वाले विटामिन और फाइबर जैसे पोषक तत्व चेहरे को मुहांसों से बचाते हैं।


चेहरे के दाग धब्बे के लिए दही


दही में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो त्वचा की अंदर से साफ-सफाई करते हैं। और त्वचा के पोर्स को खोलते हैं। इससे चेहरे पर कील-मुंहासे और दाग-धब्बे की समस्या नहीं होती है।


Featured Post

कोरोना का कहर

कोरोना का कहर पूरी दुनिया में जारी है, पूरेे विश्व में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 13 लाख के पार हो चुका है, तथा मरने वाले ल...