ग्वालियर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की भगिनी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के शिपिंग, विमानन और पर्यटन प्रभाग के द्वारा एक अभियान "मेरा देश मेरी शान" मैसूर से 2 नवम्बर को प्रारंभ हुआ और मथुरा तक 7 दिसम्बर को पूरा होगा इसीके अंतर्गत 2 एवं 3 दिसंबर को ग्वालियर सेंटर्स के द्वारा बिभिन्न जगह कार्यक्रम हुए |
कार्यक्रम के शुभारम्भ में लश्कर सेवाकेंद्र संचालिका बी.के. आदर्श दीदी ने सभी अभियान यात्रियों का स्वागत किया एवं इस अभियान के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए लोगो को जो प्रेरणा मिलेगी उसके लिए अपनी शुभकामनायें भी दी |
ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन इस अभियान का उद्देश स्पष्ट करते हुए बताया कि -
1 स्वर्णिम भारत के पुनर्निर्माण के लिए भारतीय मूल्यों को बढावा देना |
2 बाहरी और आन्तरिक स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाते हुए भारत को स्वच्छ बनाना |
3 आन्तरिक शांति और उत्थान के लिए पारस्परिक समझ का विकाश करना |
4 परस्पर संस्कृतियों का समन्वय व् सदभावना का निर्माण करना |
5 पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हुए लोगो का सशक्तिकरण करना|
इसके तत्पश्चात मेरा देश मेरी शान अभियान में महाराष्ट्र के रामटेक से आयीं हुई ब्रह्माकुमारी ललिता बहन ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि -
भारत दुनिया का सबसे खुबसूरत देश हे प्रकृति ने भारत को एक ओर जहाँ भरपूर सुन्दरता से सजाया है तो दूसरी ओर आध्यात्म की गंगा बहाई है यह देखने लायक है एक ओर बर्फ से ढका हिमालय है तो दूसरी
ओर गहरा समुद्र | एक ओर अथाह रेगिस्तान है तो दूसरी ओर घने जंगल, एक ओर हरे भरे घास के मैदान
है और दूसरी ओर विशालकाय पथरीली जमीन| चारो धामों की यात्रा में सभी तरह के नजारों के दर्शन हो
जाते है केवल इतना ही नहीं भारत देश विविधता में एकता का एक मात्र और अद्वतीय उदाहरण है | यहाँ के लोग अलग अलग धर्म, भाषाएँ, जातियां, वेशभूषा, रीति रिवाज, परम्पराएँ होते हुए भी भारत के नागरिक के रूप मे जाने जाते है | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विश्व यात्रा और पर्यटन परिषद के अनुसार भारत वर्ष 2018 से पर्यटन का आकर्षण केंद्र बन जायेगा |
कोल्हापुर से पधारी दीपा बहन ने कहा कि भारत देश की शान को बढ़ाना और इसकी शान को कायम रखना यह हम सबकी जिम्मेबारी है | इस अभियान के माध्यम से हम शहर शहर में जा करके जन जन के मन में जाग्रति लाने का काम कर रहे हैं| क्योंकि वर्तमान समय पाशचात संकृतियो को अपना कर हम उस पर ज्यादा हाबी होते जा रहे हैं जिससे हमारी भारत देश की मूल संस्कृति भूलती जा रही हैं और इस भारत देश का युवा देश की भावी पीढ़ी है | इसके ऊपर बुरा असर आ रहा हैं। हमारे भारत देश की जो संस्कृति और संस्कार है। उन संस्कारों से सभी को अवगत कराना । और अनेक भाषा और अनेक वेश भूषा अनेक प्रकार का हमारा भोजन भारत देश कि अनेकता में एकता और सुन्दरता को दर्शाता है | एक तरफ सुंदर मंदिर है तो दूसरी तरफ झीलों का निर्माण हैं सुंदर किले है । इतिहास से भरा हुआ ये भारत देश है । जिस इतिहास को हमारी युवा पीढ़ी भी समझें। इसके वाहरी स्वच्छता के साथ साथ आन्तरिक स्वच्छ्ता पर भी जोर दिया।
मुम्बई से पधारी बी.के. किंजल बहन (सी.ए.) ने सभी को मेडिटेशन की अनुभूति कराई और पर्यटन स्थल को साफ बनाये रखने के लिए बी.के. तुलेश भाई माउंट आबू ने सभी से प्रतिज्ञा करवाई एवं फार्म भरवाए।
इस अवसर पर तानसेन नगर सेवाकेंद्र द्वारा स्वच्छता रैली निकाली तो गोविन्दपुरी सेवाकेंद्र द्वारा बी.व्ही.एम. कॉलेज में कार्यक्रम रखा तो वहीँ विनय नगर सेवाकेंद्र द्वारा जेल में कार्यक्रम किया गया इसके साथ ही लश्कर सेवाकेंद्र द्वारा सेंटर पर कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक मुक्ति के लिए सभी से फार्म भरवाए साथ ही ऊषा किरण ताज होटल के अधिकारी और कर्मचारियों के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किये गए| इसके साथ ही विभिन्न स्कूल कॉलेज के साथ ही मालनपुर रिट्रीट सेंटर पर भी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अभियान में बी.के. प्रियंका बहन नागपुर, बी. के. ज्योति बहन मालनपुर, बी.के. सुधा बहन तानसेन नगर, बी.के. चेतना बहन सिटी सेंटर, बी.के. रुक्मणी बहन ने भी, बी.के.संतोष भाई, बी.के. हरी भाई सभी ने अपनी शुभकामनायें व्यक्त की ।